वार्षिकोत्सव पर हुई कव्वाली
चूरू| सांप्रदायिकसद्भावना के प्रतीक माहीपीर अणमानाथ के वार्षिकोत्सव पर रविवार को वार्ड 28 कव्वाली सहित अन्य कार्यक्रम हुए। आयोजन प्रमुख केशरदेव चौधरी ने बताया कि रविवार को दोपहर में हुई कव्वाली में सलीम राजा एंड कंपनी मंडावा झुंझुनूं के कलाकारों ने कव्वाली की प्रस्तुतियां दी। बाद में शाम छह बजे से धार्मिक कार्यक्रम रात को जागरण लगाया गया। इस दौरान रणवीरसिंह, राजकुमार कस्वा, हरीसिंह राठी, दिलीपसिंह, बीरबल, कुलदीप यश राठी आदि उपस्थित थे।
चूरू. कव्वालीकी प्रस्तुति देते कलाकार।