पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के संगठित रहने से ही सफलता संभव : हरितवाल

समाज के संगठित रहने से ही सफलता संभव : हरितवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानगौड़ ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष विजयकुमार हरितवाल ने कहा कि एकजुटता से ही समाज की प्रगति संभव है। समाज संगठित होगा, तो हर क्षेत्र में सफलता मिलनी संभव है।

वे रविवार को परशुराम अतिथि भवन में श्रीगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी रतनगढ़ विकास समिति का गठन किया गया है। हरितवाल ने कहा कि शीघ्र ही चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश महासभा के महामंत्री ललित मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का इतिहास बहुत पुराना है, विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर रहते हुए समाज के लोगों ने प्रतिनिधित्व करते हुए सर्व समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान की है। कार्यक्रम के अंतर्गत नवनिर्वाचित चूरू सभापति विजयकुमार शर्मा का शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना व्यक्ति अधूरा है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज उन्हें याद करेगा, तो वे उनके बीच मिलेंगे। कार्यक्रम को जिला गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष गौत्तम महर्षि, रतनगढ़ गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल इंदौरिया, संरक्षक विष्णुदत्त शास्त्री एवं पूर्व अध्यक्ष रिद्धकरण कौशिक ने भी संबोधित किया। संचालन अरविंद इंदौरिया ने किया। इस मौके पर उम्मेद मिश्रा, बाबूलाल महर्षि, सुरेंद्र महर्षि, वासुदेव चाकलान, अशोक गौड़, अंबिकाप्रसाद हारित, पवन गौड़, राजकुमार महर्षि, जयदेव मालपुरिया, सुभाष महर्षि, रवि इंदौरिया, एडवोकेट जगदीश सांखोलिया, हिमांशु मालपुरिया, कालूराम धर्ड़ सहित उपस्थित थे।

इनका भी किया सम्मान

अभिनंदनसमारोह के अंतर्गत गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गौत्तम महर्षि, शिक्षक सम्मान से सम्मानित अध्यापक अंबिकाप्रसाद हारित, खुदरा विक्रेता संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर जयप्रकाश इंदौरिया, गौड़ ब्राह्मण युवा जिलाध्यक्ष निखिल इंदौरिया एवं पुलिस कांस्टेबल हनुमानप्रसाद शर्मा का भी अभिनंदन किया गया।

रतनगढ़. कार्यक्रम में चूरू के सभापति शर्मा का अभिनंदन करते अतिथि।