- Hindi News
- सूर्य कल छोड़ेगा घर, 14 जनवरी तक रहेगा मळमास
सूर्य कल छोड़ेगा घर, 14 जनवरी तक रहेगा मळमास
ग्रहोंका राजा सूर्य 16 दिसंबर को घर छोड़ रहा है। वह वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के हो रहे इस बदलाव के साथ ही मलमास की भी शुरुआत हो जाएगी। इसमें शादियों की धूम थम जाएगी। शुभ कार्य भी वर्जित रहेंगे।
मलमास (खरमास) के कारण जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश संस्कार आदि मांगलिक कार्य भी नहीं होंगे। ज्योतिषाचार्य मुखाराम के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण शुभ कार्य नहीं होते हैं। इस वर्ष 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इससे धनु मलमास प्रारंभ होगा, जो 14 जनवरी तक रहेगा। यह हर साल मकर संक्रांति तक ही रहता है। इस समय में किसी प्रकार के शुभ कार्य नहीं होंगे। 16 जनवरी 2015 से विवाह के शुभ मुहूर्त फिर से शुरू होंगे।
पहला सावा 16 जनवरी को सर्वाधिक 14 मुहूर्त मई मे
जनवरी> 24, 29, 30
फरवरी > 8, 10, 15, 20
मार्च > 9, 10, 13
अप्रैल > 21, 27, 28, 29, 30
मई > 2, 7, 9, 11, 14, 19, 20, 21, 24, 27, 28, 29, 30, 31
जून > 3, 4, 6, 10, 11
अक्टूबर > 31 देवउठनी एकादशी
नवंबर > 26, 27
दिसंबर > 7, 8, 13,14