घरों में घुसा पानी, गलियां अवरुद्ध
शहरमें तीन दिनों से हुई बारिश के बाद कहीं निकासी के अभाव, तो कहीं विभागीय ढिलाई के कारण कई क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया। कुछ क्षेत्रों की गलियां अवरुद्ध हो गई। मुख्य पोस्टऑफिस के पीछे वाली गली में रहने वालों और सैनिक बस्ती के लोगों ने सोमवार को कलेक्टर को अलग अलग ज्ञापन देकर पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की।
डिग्गीको बचाने के लिए घरों की अनदेखी
मुख्यपोस्टऑफिस के पीछे वाली गली में लोहिया कॉलेज खेल मैदान में भरा पानी लोगों के घरों में घुस गया। पूरी गली पानी से जलमग्न हो गई, जिससे आवागमन भी अवरुद्ध हो गया। क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। ज्ञापन के अनुसार लाेहिया कॉलेज खेल मैदान पश्चिम की ओर पुरानी नर्सरी और आसपास के मोहल्ले में चार से पांच फीट पानी भर गया। उक्त पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। हालात ये है कि रेस्ट हाउस से टाउन हॉल तक के रास्ते और मुख्य पोस्टऑफिस के पीछे वाली गली में पानी भरा है। ज्ञापन में बताया गया कि खेल मैदान में आरयूआईडीपी का काम चल रहा है। आरयूआईडीपी की निर्माणाधीन डिग्गी को बचाने के लिए पानी निकासी वाली डिग्गी को बंद कर दिया गया, जिससे सारा पानी घरों में घुस गया। ज्ञापन के जरिए क्षेत्र के राकेश, नंदकिशोर, संजय बागरी, राधेश्याम, घनश्याम, अशोक शर्मा, कमल शर्मा, राजकुमार सैनी, पंकज शर्मा ने पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
पार्कमें भरा पानी, गलियां हुई जलमग्न
सैनिकबस्ती के पार्क और कई गलियों मंे भरे बारिश के पानी से परेशान लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर क्षेत्र का अवलोकन कर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन के अनुसार कॉलोनी में पानी भरने की समस्या को लेकर प्रशासन संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ। तीन हुई बारिश के बाद काॅलोनी की कई गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कॉलोनी में पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन में भी पानी भरा पड़ा है, जिससे मच्छरों का प्रभाव बढ़ने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल में चेतराम सहारण, प्रेमसिंह राठौड़, अरविंद बाघ, अवतारसिंह राठौड़, रणजीत, हरफूलसिंह सहित कॉलोनी के लोग शामिल थे।
चूरू. मुख्यपोस्टऑफिस के पीछे वाली गली में भरे पानी से रास्ता हुआ अवरुद्ध।
चूरू