हिंदी का करें सर्वाधिक उपयोग
चूरू| सार्वजनिकपुस्तकालय में रविवार को हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में सभी ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के एनके जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग दयानंद गढ़वाल ने कहा कि हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि राजकाज के सभी कामों में हिंदी का सर्वाधिक उपयोग हो। विशिष्ट अितथि रामावि रामसरा के प्रधानाध्यापक सबीर अहमद पीएनबी के सत्यनारायण वर्मा ने हिंदी के प्रचार के लिए समय-समय पर प्रयास करने पर बल दिया। इस मौके पर पुस्तकालय के पाठक बच्चों के बीच संयुक्त निबंध काव्य प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में सलोनी बजाड़ प्रथम, रूखसार द्वितीय प्रिंयासु गोस्वामी तृतीय रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष राधेश्याम कस्वा ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुमेरसिंह, भानीराम, देवकी कस्वा, विकास, बसंत शर्मा, संदीप गढ़वाल, सावित्री बजाड़, सुदेश आदि उपस्थित थे। संचालन महिपालसिंह रविंद्र कुमार गोस्वामी ने किया।
चूरू|हिंदीसाहित्य संसद की ओर से दादू भवन में रविवार को हिंदी दिवस को लेकर साहित्यकार सम्मान समारोह काव्य गोष्ठी हुई। राजकीय लोहिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा की अध्यक्षता में हुए समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार भंवरसिंह सामौर थे। समारोह में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर ऋषिकुल आश्रम, लक्ष्मणगढ़ के प्राचार्य नटवरलाल जोशी श्रीगंगानगर के संदेश त्यागी को सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव सुनीतिकुमार ने संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। विजयकांत शर्मा, अनंतराम सोनी, बाबूलाल शर्मा, मंगल व्यास आदि ने सम्मानित साहित्यकारों अतििथयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आभार व्यक्त किया। दूसरे चरण में हुई काव्य गोष्ठी में फतेहपुर के अंबर फतेहपुरी, सीकर के महावीरप्रसाद शौकीन, सीकर के ओमप्रकाश खीची, रामगढ़ के भैरोसिंह सोलंकी, चूरू के बनवारी खामोश, सुरेंद्र पारीक रोहित आदि ने रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। आदर्श छात्रावास में कृष्ण मेघवाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। रामधन टिटाणिया, दर्शन, राकेश लूणा, पवन पंडरेऊ, श्रवण खुड़ीवाल ने विचार व्यक्त किए।
चूरू|बड़ौदाराजस्थानक्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्यालय में हिंदी दिवस पर सं