पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यक्ति अनुशासन को महत्व दें

व्यक्ति अनुशासन को महत्व दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयलोहिया कॉलेज में फोरम फोर इन्टीग्रेटेड नेशनल सिक्यूरिटी(फिन्स) राजस्थान चेप्टर की ओर से सोमवार को सेमिनार हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा: महत्वपूर्ण मुद्दे की सेमिनार के मुख्य वक्ता रिटायर्ड ब्रिगेडियर एसपी अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति में अनुशासन होना बेहद जरूरी है। अनुशासन को अगर महत्व दिया जाए, तो सब कुछ ठीक की चलेगा। बिना अनुशासन के किसी भी काम को करना बहुत मुश्किल है। ब्रिगेडियर ने स्टूडेंट्स को सेना के विभिन्न संगठनों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

ये दोनों ही महत्वपूर्ण है, इन्हें कभी अलग नहीं कर सकते। आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवाद प्रांतवाद असंतोष फैलाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार किसी भी काम के लिए सुना को बुलाया जाना गलत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा ने कहा कि फिन्स के क्षेत्र खुलने चाहिए। तहसील स्तर इनकी कमेटी बनानी चाहिए। विशिष्ट अितथि उपप्राचार्य डॉ.आरएस शक्तावत ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. एलएन आर्य ने आभार व्यक्त किया। प्रो. भवानीशंकर शर्मा ने िरटायर्ड ब्रिगेिडयर का परिचय प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. सुरेंद्र सोनी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. कमलसिंह कोठारी, डॉ. सरोज हारित, उम्मेद गोठवाल, दिलीप पूनिया, डॉ. एमएम शेख, डॉ. हेमंत मंगल सहित एनसीसी कैडेट्स विद्यार्थी मौजूद थे।

चूरू. कार्यक्रमको संबोधित करते ब्रिगेडियर एसपी अग्रवाल।

चूरू. राजकीयलोहिया कॉलेज में हुई व्याख्यानमाला में मौजूद छात्र-छात्राएं।