पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सब्सिडी के लिए भरना होगा फार्म

गैस सब्सिडी के लिए भरना होगा फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैससिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी एक जनवरी 2015 से सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी। इस बार यह व्यवस्था उन ग्राहकों पर भी लागू होगी, जिनके आधार नंबर नहीं है। इसके लिए चार तरह के अलग-अलग फार्म उपभोक्ताओं को मुहैया कराए जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी सब्सिडी सीधे खातों में पहुंचाने की योजना डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी सब्सिडी (डीबीटीएल) लागू की जा चुकी है, लेकिन तब इसके दायरे में सिर्फ वे ग्राहक थे, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक थे।

यह है बदलाव

^उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार चार प्रकार के फार्म उपलब्ध है। अपनी सहूलियत के हिसाब से उपभोक्ता किसी भी फार्म को भरकर लिंक करवाकर गैस सब्सिडी का लाभ उठा सकते है। यदि उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है और बैंक में भी नहीं जाना चाहते तो फार्म चार में बैंक डिटेल भरकर डिस्ट्रीब्यूटर को जमा करवाया जा सकता है। शिवकुमारबगड़िया, संचालक,बगडिय़ा गैस एजेंसी, चूरू

तीन दिन में आएगा पैसा

रसोईगैस उपभोक्ता को एक जनवरी, 2015 से पूरे दाम देकर सिलेंडर लेना होगा। सिलेंडर लेने के तीन दिन में सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में जमा हो जाएगा। निर्धारित समय तक पैसा खाते में नहीं आने पर उपभोक्ता गैस एजेंसी से संपर्क कर समाधान करवा सकेंगे।

इसतरह होगी बुकिंग

उपभोक्ताकंपनी के नंबर डायल करें। ऑपरेटर आपको भाषा चुनने का निर्देश देगा। डिस्ट्रीब्यूटरी के फोन नंबर में ये कोड एंटर करने होंगे। इसके बाद उपभोक्ता कंज्यूमर नंबर डायल करें। सभी जानकारी रिपीट होने के बाद फोन कट जाएगा। कुछ देर बाद आपको कंपनी की तरफ से बुकिंग मेमो जारी कर आपके द्वारा रजिस्टर्ड करवाए गए मोबाइल पर मैसेज से सूचना मिल जाएगी।

योजना सेजुड़ते ही खाते में जमा होंगे 568 रुपए

कैशसब्सिडी ट्रांसफर योजना से जुड़ते ही उपभोक्ता द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में 568 रुपए प्रोत्साहन राशि जमा करवाई जाएगी। जो आधार या बैंक अकाउंट से गैस एजेंसी के जुड़ने पर ही एक बार दी जाएगी।

फार्म 1 - यहफार्म उन उपभोक्ताओं को भरना है, जिनके पास आधार कार्ड तो है, लेकिन बैंक खाते से लिंक कराना है।

फार्म2 -इसेवे उपभोक्ता भरेंगे, जिनके पास आधार कार्ड है और उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर से लिंक करवाना है।

फार्म3 -यह फार्म वे उपभोक्ता भरेंगे, जिनके पास आधार नहीं है। उन्हें 17 डिजिट का एलपीजी आईडी नंबर जारी होगा