घायल टेंपो चालक की मौत
चूरू |श्यामपुरा बस स्टैंड के पास रविवार शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए टेंपो चालक की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे को लेकर सोमवार को बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार रफीक चौहान निवासी वार्ड 11, उस्मानाबाद कॉलोनी, चूरू ने रिपोर्ट दी कि वह, उसकी प|ी, पुत्र रुस्तम और पुत्रवधु फिरदोस अपने खेत में काम कर रहे थे। शाम को उसका पुत्र खेत के आगे टेंपो में सामान भर रहा था। उसी दौरान बीनासर की तरफ से रहे बाइक पर सवार ने उसके पुत्र और टेंपो के टक्कर मार दी। हादसे में उसका पुत्र, पुत्रवधु और बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से फिरदौस को छोड़कर अन्य तीनों को रैफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में रुस्तम की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।