एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर कल से
भारतविकास परिषद् की ओर से बुधवार से 10 दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर शुरू किया जाएगा। परिषद् के अध्यक्ष हुक्मचंद गौड़ ने बताया कि 10 से 20 दिसंबर तक आलोक सिनेमा हॉल के पास स्थित रामनाथ टीबड़ेवाला धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। विमला शर्मा को शिविर का प्रभारी बनाया गया है। सचिव निरंजन चोटिया ने बताया कि शिविर में डॉ. प्रकाश जानकीदास उनकी टीम सुजोक एक्यूप्रेशर के द्वारा विभिन्न रोगों का निशुल्क ईलाज करेगी।