मसौदा सूची का प्रकाशन आज
चूरू. सामाजिक,आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डो में की गई गणना की मसौदा सूची का प्रकाशन (धर्म एवं जाति को छोड़ते हुए) 9 दिसंबर 2014 को किया जाएगा।कलेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।मसौदे का अवलोकन आमजन द्वारा चार्ज कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र (संबंधित तहसील), चार्ज कार्यालय नगरीय क्षेत्र (संबंधित नगर परिषद / नगरपालिका), वार्ड प्रभारी के पास संबंधित वार्ड में चार्ज अधिकारी शहरी क्षेत्र वार्ड के लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थान पर, एनआईसी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसईसीसी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर किया जा सकता है।