पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष योग्यजन की सहायता के लिए शिविर 14 से

विशेष योग्यजन की सहायता के लिए शिविर 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकन्याय अधिकारिता मंत्रालय, जिला प्रशासन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, चूरू के सहयोग और नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर की तरफ से 14 दिसंबर को कलेक्टर निवासी के पीछे स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में लगने वाले विशेष योग्यजन सहायता शिविर को लेकर तैयारियां हो गई है। समाज कल्याण अधिकारी नरेश बारोठिया ने बताया कि 14 दिसंबर को लगने वाले शिविर में सुबह नौ बजे से पूर्व जन्मजात विकलांगों की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में आने वाले रोगियों को आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, वॉकर श्रवण यंत्र निशुल्क वितरित किए जाएंगे। उपरोक्त उपकरण लेने के लिए विकलांगों को पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र विकलांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। जिन विशेष योग्यजन के पास निशक्त प्रमाण पत्र नहीं हो, तो विकलांगता दर्शाते हुए पांच फोटो, मूलनिवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड फोटो कॉपी साथ लानी होगी। शिविर में जांच के बाद ऑपरेशन चयनित रोगियों को उदयपुर ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।