सोसायटी ने मनाया वार्षिकोत्सव
चूरू | चूरूजनरल एंड कॉस्मेटिक डीलर्स सोसायटी का वार्षिकोत्सव रविवार को बिसाऊ रोड स्थित धर्मचंद सुराणा कृषि फार्म हाऊस में मनाया गया। रविवार सुबह इंद्रमणि पार्क से रैली निकाली गई। रैली गढ़ चौराहा, सुभाष चौक, नई सड़क होते हुए सुराणा कृषि फार्म पहुंची। फार्म हाऊस में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापार मंडल दिल्ली के अध्यक्ष जेकेके वैष्णव विशिष्ट अतिथि ओबीसी की स्थानीय शाखा के प्रबंधक सतीश सिंघल, तेल-घी एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष महेश शर्मा थे। अध्यक्षता परमेवरलाल जालुका ने की। कार्यक्रम में ब्रह्मानंद राजोतिया ने वेट में व्यापारियों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि वेष्णव ने कहा कि कपंनियों सरकार को व्यापारी हितों को ध्यान में रखकर ही कानून बनाना चाहिए। अतिथियों का शॉल, प्रशस्ति पत्र प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान हुई म्यूजिकल चेयर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कृत किया गया गया प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष परमेश्वरलाल जालुका, महेंद्र धानुका, पवन जालान, मुन्नाभाई बजाज, बेगराज सिंघी, रतनलाल कसेरा, मुकुल भाटी, सुरेश कंदोई, राजकुमार सातड़ेवाला, इंद्र सारस्वत, बंटी बजाज, रामावतार जालुका, मुकेश सर्राफ, रजत राजोतिया, सांवरमल शर्मा आदि उपस्थित थे।
चूरू. छात्राका सम्मान करते अतिथि।