अजमेर एकेडमी हॉकी में तीसरी बार चैंपियन
अजमेरएकेडमी ने सोमवार को राज्यस्तरीय गर्ल्स हॉकी के फाइनल में सीकर को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। अजमेर की यह लगातार तीसरी जीत रही।
सोमवार शाम को प्रतियोगिता का फाइनल अजमेर एकेडमी सीकर के बीच हुआ। मैच के दौरान अजमेर कीे खिलाड़ी शुरू से ही हावी रहीं। अजमेर एकेडमी की कप्तान शीतू पूनिया ने दो गोल किए। इसी टीम की कंचन ने विजयी गोल दागा। सीकर की ओर से हाफ टाइम से पहले अनिता कुमारी ने गोल किया। सीकर की अन्य कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सकी।
फाइनल में दोनों ही टीमों की ओर से हाफ टाइम के बाद कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सकी। इससे पहले सुबह सेमीफाइनल का पहला मैच अजमेर एकेडमी जोधपुर के बीच हुआ, जिसमें अजमेर एकेडमी की टीम ने 9-0 से जोधपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अजमेर एकेडमी की टीम ने शुरू से ही जोधपुर की टीम पर दबाव बनाए रखा और 9-0 से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल सीकर अजमेर के बीच खेला गया, जिसमें सीकर ने अजमेर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के तीसरे स्थान पर जिला अजमेर, चौथे पर जोधपुर, पांचवे पर नागौर, छठे पर श्रीगंगानगर, सातवें पर चूरू आठवें स्थान पर जयपुर की टीम रही।
साहवा. जीतका जश्न मनाती अजमेर एकेडमी की टीम।
साहवा. फाइनलजीतने के लिए जोर आजमाइश करती अजमेर एकेडमी सीकर की छात्राएं।