- Hindi News
- वकीलों ने मनाई खुशी, आज से काम पर लौटेंगे
वकीलों ने मनाई खुशी, आज से काम पर लौटेंगे
चूरू | बारएसोसिएशन ने सोमवार को बार के सभागार में बैठक कर 68 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित होने पर खुशी मनाई। बैठक में मंगलवार से न्यायिक काम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि वकीलों के आंदोलन में व्यापारियों विभिन्न संगठनों से मिले सहयोग का ही परिणाम रहा कि हमारी पांच मांगों पर सहमति बन पाई। बैठक को बीरबलसिंह लांबा, असगर खां, उम्मेदराज सैनी, आनंद बालाण, बजरंगलाल शर्मा, सुशील शर्मा आदि ने संबोधित किया। वकीलों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।