अतिथि सदन का लोकार्पण 14 को
चूरू| कमलागोइंका फाउंडेशन की ओर से मातुश्री कमला गोइन्का टाउन हॉल में बनाए गए गणपतराय गोइन्का अतिथि सदन का लोकार्पण 14 दिसंबर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ करेंगे। फाउंडेशन के गौरीशंकर गोइंका श्यामसुंदर गोइंका ने बताया कि लोकार्पण समारोह रविवार सुबह दस बजे कलक्टर अर्चनासिंह की उपस्थिति में होगा। फाउंडेशन की ओर से करीब 30 लाख रुपए की लागत से अतिथि सदन का निर्माण किया गया है।