प्रबंध निदेशक को दिया ज्ञापन
चूरू|जोधपुर डिस्कामके तकनीकी कर्मचारियों केे प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एनएम चौहान से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी कर्मचारयों को ग्रेड पे 2400 के स्थान पर 2800 करने सहित अन्य मांगों के संंबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की। चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण कुमार मीणा, हरिप्रसाद शर्मा, हरिप्रसाद प्रजापत, पन्नालाल सैनी, दुलीचंद पूनिया, परमानंद प्रजापत, पूर्णाराम चौधरी आदि तकनीकी कर्मचारी उपस्थित थे।