- Hindi News
- चिकित्सा मंत्री करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ
चिकित्सा मंत्री करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ
चूरू| राज्यसरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में राज्य सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों, उल्लेखनीय कार्यों तथा जिले के विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 दिसंबर सुबह 11 बजे चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं संसदीय मामलात विभाग के मंत्री राजेंद्र राठौड़ करेंगे। चिकित्सा मंत्री इसके बाद एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। कलेक्टर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।