- Hindi News
- भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
चूरू|राजकीय लोहियाकॉलेज के पास गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भाजपा का सदस्यता अिभयान शुरू किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष भंवर गुर्जर का फार्म भरकर सदस्यता अिभयान की शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अिभयान के बारे में जानकारी दी। सभापति विजय कुमार शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पूर्व प्रधान हरलाल सहारण, नगर अध्यक्ष भजनलाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लीलाधर सुंडा, देवराज पुरोहित, वासुदेव चावला, सदस्यता अभियान संयोजक अभिषेक चोटिया, सह संयोजक शिवकुमार शर्मा, नगर मंत्री सोहन सारण, एससी मोर्चा अध्यक्ष हरिराम चोपड़ा, एबीवीपी के जिला संयोजक कमल सैनी, गोपाल बालाण, राजेश लाटा, अख्तर खान, दाउद थीम, संतलाल सोनी, देवकांत शर्मा, पवन चावरिया, प्रमोद जांगिड़ उपस्थित थे।
चूरू. सदस्यताअभियान के बारे में जानकारी देते भाजयुमो कार्यकर्ता।