- Hindi News
- \"अल्पसंख्यक समुदाय की संस्थाओं धार्मिक स्थलों का होगा विकास\'
\"अल्पसंख्यक समुदाय की संस्थाओं धार्मिक स्थलों का होगा विकास\'
वक्फबोर्ड के अध्यक्ष लियाकत खान सीईओ अबू सूफियान चौहान ने गुरुवार को अल्पसंख्यक समाज के विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया।
इस दौरान खान ने कहा कि वक्फ बोर्ड के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की संस्थाओं धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा। वक्फ बोर्ड की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका समुचित लाभ लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए शहर में कब्रिस्तान, मस्जिद तकिए की संपति को वक्फ बोर्ड में दर्ज करवाए, ताकि नियमानुसार विकास का प्रस्ताव बनाकर भिजवाया जा सके। इस दौरान उन्होंने नई कब्रिस्तान, नई इदगाह, पुरानी कब्रिस्तान, पुरानी ईदगाह, दरगाह नूर नब्बी मस्जिद, उस्मानाबाद कॉलोनी रेलवे कब्रिस्तान आदि स्थानों का अवलोकन किया। उन्होंने दरगाह नूर नबी मस्जिद के बारे में जानकारी ली तथा दरगार के अंदर की व्यवस्थाओं की सराहना की। इससे पूर्व पूर्व सर्किट हाऊस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ के सानिध्य में खान चौहान ने अल्पसंख्यक समाज के गणमान्य जनों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर इमाम पीर सैयद मोहम्मद अनवार नदीमूल कादरी, शोकत दिलावरखानी, असलम दिलावरखानी, भाजपा जिला महामंत्री वासुदेव चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री इमरान खोखर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हारून गुर्जर, मोहम्मद इस्माइल, भाजयुमो उपाध्यक्ष अख्तर खान, दीन मोहम्मद सोलंकी, अकबर निर्बाण, सलीम पीए, जावेद सोलंकी, आसिफ खान, बाबू इस्माईल, मंुशी खां चायल, रमजान जोईया, आवेश खान, जाकीर खान, नवाब खां, आरीफ खां दिलावरखान शोकत खां चायल आदि उपस्थित थे।
विकासकार्यों पर चर्चा
विभिन्नस्थानों के अवलोकन के दौरान पंखा सर्किल के पास स्थित कब्रिस्तान में हाईमास्क लाईट लगवाने चारदीवारी निर्माण, पुरानी कब्रिस्तान की चारदीवारी उठाव हाईमास्क लाईट लगवाना, दरगार नूरनबी मस्जिद को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सौन्दर्यकरण विकास करना, रेलवे स्टेशन के पास स्थित कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण हाईमास्क लाईट लगवाना, उस्मानाबाद कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने, पार्क कॉलोनी में विकास कार्य करवाना आदि पर चर्चा की गई।
चूरू. दरगाहनूर नबी मस्जिद का अवलोकन करते वक्फ बोर्ड अध्यक्ष।