पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़त पक्षकारों को अविलंब न्याय मिले

पीडि़त पक्षकारों को अविलंब न्याय मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरअर्चना सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वेे जनसुनवाई के दौरान दर्ज होने वाले मामलों का निस्तारण संवेदनशीलता से कर प्रभावित पक्षकारों को तत्काल राहत प्रदान करें। वे गुरुवार को राजीव गांधी आईटी केन्द्र में जनसुनवाई कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर ही जाकर समस्याओं का समाधान करें ताकि पीडि़त पक्षकारों को अविलम्ब न्याय मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत 18 शिकायत प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान आपणी योजना के पम्प चालक को बकाया भुगतान, लोहसना बड़ा गांव में रास्ता विवाद, शहर के वार्ड 18 19 में रोड ब्रेकर हटाने, पेयजल लाइनों का दुरूस्तीकरण, वार्ड 27 में गंदगी हटाने, अमानत राशि लौटाने संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श किया जाकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई में एडीएम राजेन्द्र सिंह कविया, जिला परिषद के सीईओ अवधेश सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।