कांग्रेस का प्रदर्शन कल
चूरू|प्रदेश कांग्रेसके आह्वान पर भाजपा के एक साल के शासनकाल के विरोध में शनिवार को कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन निर्वाण ने बताया कि जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। एक साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार अपराध को बढ़ावा दिया है।