वार्ड सभाएं आज होंगी
वार्ड सभाएं आज होंगी
चूरू.सामाजिक,आर्थिक जाति आधारित जनगणना की सूचियों पर दावे आपत्तियां प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाएं होंगी। नगर परिषद आयुक्त सांवरमल सैनी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से वार्ड संख्या 21, 23, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37 39 में तथा दोपहर दो बजे से वार्ड संख्या 22, 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38 40 में वार्ड सभाएं होगी। वार्ड सभा में लोग मसौदा सूची का अवलोकन कर दावे आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है।