पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैणासर फायरिंग मामले में ढिलाई पर एसपी से मिले

मैणासर फायरिंग मामले में ढिलाई पर एसपी से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैणासरमें गोगाजी के मेले के दौरान फायरिंग गाड़ी की टक्कर मारकर पांच जनों को घायल करने के मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में एसपी से प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधियों ने आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वारदात के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने, रतनगढ़ थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर करने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलवाने आदि मांगों पर सहमति जताई थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सिर्फ रतनगढ़ एसएसओ को हटाया जबकि बाकी स्टाफ वहीं पर लगा हुआ है। इसी वारदात में घायल एक मृतक के परिजनों को मुआवजे दिलवाने की कार्रवाई भी शुरू नहीं हो पाई है। ज्ञापन के जरिए आराेपियों को जल्द गिरफ्तार करने, उचित मुआवजा दिलवाने, जांच अधिकारी बदल कर अन्य अधिकारी से जांच करवाने, थाने में कार्यरत कर्मचारियों को हटाने मामले के गवाह नरेश गोदारा आदि को पुलिस सुरक्षा देने आदि की मांग की गई। वार्ता में जिला परिषद सदस्य पुसाराम गोदारा, सरपंच फोरम के अध्यक्ष सज्जन बाटेड़, नरेश गोदारा, सोहन महला, हेमाराम पूनिया आदि शामिल थे।

चूरू. मैणासर में फायरिंग एक युवक की हत्या के मामले को लेकर एसपी से चर्चा करते जनप्रतिनिधि।