पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| नवोदयविद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 12 सेंटरों पर परीक्षा हुई। इसमें 2 हजार 739 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

डीईअो माध्यमिक पारसचंद जैन ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले से तीन हजार 55 छात्र-छात्राओं ने फाॅर्म भरा था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई इस परीक्षा में बच्चाें ने उत्साह से भाग लिया। इसमें पास होने वाले बच्चों को नवोदय विद्यालय में अगले सत्र से कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा। यह परीक्षा बूंदी शहर समेत हिंडौली, केशवरायपाटन, नैनवां, तालेड़ा में दो-दो स्थानों पर इंद्रगढ़ डाबी में एक-एक सेंटर पर हुई है।

बिनाबैंक खाते नहीं होगा नामांकन: बारां. एसडीएमओम प्रकाश कसेरा ने बताया कि आयोजना विभाग जयपुर के अनुसार अब बिना बैंक खाते के भामाशाह नामांकन शिविरों में नामांकन नहीं होगा। नामांकन से पहले महिला मुखिया का बैंक खाता आवश्यक है। इस संबंध में बीडीओ, तहसीलदार, जिला परिषद के सीईओ को लाेगों को प्रेरित करने तथा बैंक खाते खोलने के निर्देश दिए हैं।