पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर मारपीट करने के 8 आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट करने के 8 आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| डाबीसदर पुलिस ने गत दिनों दो अलग- अलग घरां में घुसकर मारपीट करने के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी पंकज चौधरी ने बताया कि 1 सितंबर को फरियादी डाबी थाना क्षेत्र के डोरा निवासी भोजा पुत्र हमीर मारूभाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने मंगलवार को डोरा निवासी बाबूलाल, बजरंगलाल, अर्जुन, राधेश्याम उर्फ डुंगरिया भाट को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सदर पुलिस ने रामनगर निवासी महावीर, हंसराज, गजराज पप्पू को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ भी फरियादी रामनगर निवासी सोहनलाल कंजर ने 22 जुलाई को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।