डाबी: युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी हुई गठित
डाबी| भाजपाजिलाध्यक्ष अशोक डोगरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र जैन मंंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर की सहमति से तालेड़ा मंडल अध्यक्ष सत्यनायण सोलंकी ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित की।
इसमें जलोदी के देवलाल गुर्जर, चैनपुरिया के रमेश मेहता, बुधपुरा के आजाद शर्मा, ठिकरिया के रामतन मीणा, लांबाखोह के रवि हाड़ा डसालिया के सीताराम बैसला उपाध्यक्ष, लांबाखोह के बालमुंकद धाकड़, राजपुरा के युवराज बैरागी, सेंदड़ी रघुनंदन मीणा, सुतड़ा के हरिओम राठोर मंत्री, खेड़ला के दुर्गासिंह राठौर, पीपल्दा के प्रेम चौधरी महामंत्री, डाबी के रमेश बंजारा कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण सेन को सह कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र शर्मा प्रवक्ता, राजू जंगम सहप्रवक्ता, लक्ष्मीपुरा के सुरेंद्र चितौड़ा संगठन मंत्री, देवजी का खेड़ा प्रकाश बंजारा सह संगठन मंत्री नियुक्त किए।