पेज 13 का शेष...
कांग्रेसमें जश्न, अमित निर्विरोध बने उपप्रधान: तालेड़ा. जमीतपुरासे पंचायत समिति का चुनाव जीते अमित शर्मा रविवार को निर्विरोध उपप्रधान चुने गए। भाजपा की ओर से उपप्रधान के लिए कोई नामांकन नहीं आया। इससे पहले शनिवार को प्रधान मोहनलाल भी निर्विरोध चुने गए थे। उपप्रधान चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधान उपप्रधान का तालेड़ा, अकतासा में विजयी जुलूस निकाला गया। सहकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कमलेश चांदना, सरपंच हेतराम चांदना के नेतृत्व में पंचायत मुख्यालय पर प्रधान, उपप्रधान का अभिनंदन किया गया। गुर्जर समाज अध्यक्ष महावीर चांदना ने बताया कि आजादी के बाद यह पहला मौका है जब तालेड़ा में निर्विरोध प्रधान, उपप्रधान चुने गए। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष अंबरीश व्यास, चंद्रप्रकाश जोशी, जयप्रकाश शर्मा, गोपाल तिवारी, लोकेश शर्मा, रामचरण शर्मा ने अमित के उपप्रधान बनने पर महासभा की ओर से अभिनंदन किया। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर शर्मा, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रामनिवास गुर्जर, युवा नेता आशु गुर्जर, जगरूपसिंह रंधावा, जोधराज गेदा, सुरेंद्रसिंह, सौरभ जैन, विजय चौधरी, छोटू लाल मीणा, हुसैन प्रधान सहित कई लोगों ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर प्रधान उपप्रधान को बधाइयां दी। नवनिर्वाचित प्रधान उपप्रधान पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की है। नवनिर्वाचित उपप्रधान अमित शर्मा ने गांव, ढाणी का चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाकर सबको साथ लेकर चलने की बात कही।
राजेंद्रसिंहबने हिंडौली उपप्रधान: हिंडौली. रविवारको हुए चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्रसिंह उपप्रधान चुने गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजू सैनी को 11 मतों से हराया। राजेंद्रसिंह को 17 संजू सैनी को 6 मत मिले। इसके बाद प्रधान ममता गुर्जर उपप्रधान राजेंद्रसिंह का कस्बे में बैंडबाजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया। प्रधान उपप्रधान का जगह-जगह मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उपप्रधान के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी बनी रही। उपप्रधान की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उत्साह के साथ जुलूस निकाला। कस्बे में घूमकर जुलूस विधायक अशोक चांदना के कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
बरड़क्षेत्र में प्रधान का दुबारा मौका मिलने से लाेगों में खुशी: डाबी. बरड़क्षेत्र में पंचायतीराज के चुनाव में पहले एक बार प्रधान दो बार उपप्रधान बनने का ही मौका मिला है। लंबे समय बाद तालेड़ा प्रधान पद पर दुबारा मौका मिलने तथा प्रधान के निर्विरोध चुनने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में लोगों ने मिठाई बांटी आतिशबाजी कर खुशी जताई। क्षेत्र के लांबाखोह के उदयलाल गुर्जर 35 वर्ष पूर्व तालेड़ा प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। इस बार मोहनलाल गुर्जर प्रधान बने है। वही ओमप्रकाश राठौर, खेमराज भील तालेड़ा पंचायत समिति के उपप्रधान रह चुके हैं।
सांकड़ापरिवार ने इतिहास रचा: डाबी. डाबीपंचायत के थड़ी गांव के सांकड़ा (गुर्जर) परिवार की शुरू से ही राजनीति में पकड़ मजबूत रही है। इस परिवार के सदस्य उपसरपंच, सरपंच पंचायत समिति सदस्य रह चुके है, लेकिन इस बार पति-प|ी ने जिला परिषद पंचायत समिति का एक साथ चुनाव लड़कर दोनों ने जीत हासिल की तथा पहली बार तालेड़ा प्रधान का निर्विरोध चुनाव जीत कर इतिहास में नाम दर्ज करा लिया है।