सरपंचों ने किया कार्यभार ग्रहण
पीपल्याग्राम पंचायत में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच बरजी बाई मीना ने कार्यभार ग्रहण किया।
ग्रामीणों के साथ सरपंच पंचायत मुख्यालय पर पहुंची। इस दौरान उपसरपंच रामरेश बाई, सचिव यासीर मोहम्मद निर्वतमान, प्रधान नैनवां रामनारायण बैरवा, पंसस संतरा मीणा, पूर्व सरपंच गौपाल बैरवा, भंवरलाल मीणा, नरेश मीणा, लोकेंद्रसिंह सहित वार्ड पंच ओर ग्रामीण मौजूद थे।
नमानारोड. रामगंजपंचायत पर नवनिर्वाचित सरपंच मंजू गुर्जर ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मौजूद विधायक अशोक डोगरा, सरपंच पंचों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर, पूर्व उपसरपंच पुरुषौतम शर्मा, किशन गुर्जर, कैलाश गुर्जर, उदालाल मीणा, बद्रीलाल मेघवाल आदि मौजूद थे।
पेचकी बावड़ी| स्थानीयपंचायत में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच बाबूलाल मीणा ने पं. गणेश शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल मीणा, वरिष्ठ नागरिक श्योजीनाथ योगी, पूर्व सरपंच कमला बैरवा आदि मौजूद थे। इसी तरह टोकड़ा सरपंच ने भी पदभार ग्रहण किया।
इंद्रगढ़|कांग्रसीकार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा को बधाई दी है। इस दौरान पार्षद गणेशगौतम, कांग्रेस जिला संगठन मंत्री राजेंद्र गौतम, पार्षद अजय शर्मा शामिल थे।
प्रधानका किया स्वागत
डाबी| नवनिर्वाचिततालेड़ा प्रधान का बरड़ क्षेत्र में सांफा बंधवाकर माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं इस दौरान जिपस प्रिया गुर्जर डाबी के सरपंचकन्हैया लाल मेघवाल का भी स्वागत किया। प्रधान मोहनलाल गुर्जर ने शहीद नानक राम भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आर्शिवाद लिया। प्रधान ने राजपुरा, धनेश्वर, राजपुरा, लांबाखोह को दौरा कर भारी मतों से कांग्रेस को जिताने पर कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। दौरे में उनके साथ समृद्ध शर्मा, पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर, नंदलाल प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।
खटकड़|पंचायतभवन में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश शर्मा का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। भारत निर्माण राजीव गांधी सूचना केंद्र के खचाखच भरे हाल में सरपंच शर्मा का निवर्तमान सरपंच रजवंत कौर एवं उनके पति पूर्व उपसरपंच जोगेंद्र सिंह ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने पूर्व सरपंच का स्वागत किया। पूर्व पंसस बाबूलाल जैन, सहकारी अध्यक्ष नीलकंठ जोशी, भोलाशंकर शर्मा, प्रधानाचार्य रामवत शर्मा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. जीएल नागर, एएनएन मधू शर्मा, प्रेमशंकर मीणा, पारेश्वर शर्मा, अंजुमन कमेटी सदर फारूख शेख, पंचायत बोर्ड के निर्वाचित पंच, निवर्तमान बोर्ड के उपसरपंच लोकेश बैरागी कालू लाल सैनी, हंसन खा, मथुरा लाल गुर्जर, मंजू, आदि मौजूद थे।
दबलाना|प्रधानममता गुर्जर उपप्रधान राजेंद्रसिंह हाड़ा का ग्रामीणों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे में जुलूस निकालकर स्वागत किया। बस स्टैंड पर प्रधान, उपप्रधान, गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना, भवानीपुरा सरपंच कुलदीप सिंह चौहान, पूर्व सरपंच बीएल यादव, सरपंच इंद्रजीत वर्मा, एडवोकेट अनिल गुर्जर, भंवरसिंह का इकां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
झालीजी का बराना| पंचायतराजचुनाव में जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, केशवरायपाटन प्रधान प्रशांत मीणा, उपप्रधान अमृतलाल गुर्जर चुने जाने पर कस्बे सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। वहीं जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच, वार्ड 20 के पंसस रश्मि शृंगी का भी स्वागत किया गया।
सिलोर|मंडावरामें बूंदी प्रधान मधु वर्मा सरपंच शिवराज गुर्जर का गांव में बैंडबाजे के साथ जुलूस निकालकर स्वागत किया। इस दौरान देवलाल वर्मा, रामकिशन वर्मा, नाथूराम, जगदीश वर्मा, जयसिंह, उदय गुर्जर, पप्पूसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
केशवरायपाटन|सारसलापंचायत सरपंच राजकरंता मीणा चड़ी पंचायत सरपंच परसराम मेघवाल ने सोमवार को पंचायत भवन में पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
नमाना रोड। रामगंजबालाजी पंचायत में पंच, सरपंच ने पदभार ग्रहण किया।
दबलाना। जुलूस निकालते ग्रामीण।
केशवरायपाटन। चड़ी पंचायत में नवनिवार्चित सरपंच पदभार ग्रहण करते हुए।
नमाना। मंडावरा गांव में प्रधान सरपंच का स्वागत करते ग्रामीण।