पुलिस भी 16 से करेगी जनसुनवाई
बूंदी. एसपीया एएसपी 16 सितंबर से 24 सितंबर तक थाना मुख्यालयों पर जनसुनवाई करेंगे। एसपी पंकज चौधरी ने बताया कि जिले के सभी थानों में लंबित प्रकरणों, परिवादों की संबंधित थाना प्रभारियों डीएसपी की मौजूदगी में सुनवाई करेंगे।
इसके तहत 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोतवाली बंूदी में, दोपहर 12 बजे बाद से 1 बजे तक सदर थाने में, शाम 4 बजे से 5 बजे तक महिला थाने में जनसुनवाई करेंगे। इसी तरह 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नमाना थाने में, 1 बजे से 3 बजे तक तालेड़ा थाने में, 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाबी थाने में, 1 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक केशवरायपाटन थाने में, शाम 4 बजे से 5 बजे तक कापरेन थाने में, 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाखेरी थाने में, 1 बजे से 2 बजे तक देईखेड़ा थाने में, दोपहर बाद 3 बजे से शाम 4 बजे तक गेंडौली थाने में,20 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नैनवां थाने में, 2 बजे से शाम 4 बजे तक देई थाने में, 22 सितंबर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक करवर थाने में, 2 बजे से 3 बजे तक इंद्रगढ़ थाने में, 23 सितंबर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हिंडौली थाने में, 2 बजे से 3 बजे तक बसोली थाने में 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दबलाना थाने में सुनवाई करेंगे।