डाबी|डसालिया वनखंड में धोकड़े के पेड़ काटने के आरोप में वन विभाग ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। फोरेस्टर मनीष शर्मा ने बताया डसालिया वनखंड में धोकड़े के पेड़ काटने के आरोप में डाबी के लालचंद कराड़ को पकड़ा है।