पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी की हत्या का आरोप, आईजी से गुहार

बेटी की हत्या का आरोप, आईजी से गुहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी/कोटा| अपनीबेटी के हत्या के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से खफा परिजनों ने बुधवार को कोटा में पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन दिया।

देवपुरा, बूंदी निवासी कैलाश बाई मीणा ने बताया कि उसकी बेटी सीमा की 9 दिसंबर को डाबी थाना क्षेत्र में षड़यंत्रपूर्वक हत्या कर दी गई थी। उसके साथ नयाखेड़ा कोटा निवासी सुनील मीणा भी था। पहले डाबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार कोर्ट के माध्यम से इस्तगासा किया, जिसके बाद महिला थाने में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 12 जनवरी को दर्ज हुई इस एफआईआर में एक माह पूरा होने के बाद भी पुलिस ने बयान तक नहीं लिए। इस मामले को लेकर बूंदी के पुलिस अधिकारियों से मिले, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मृतका के भाई प्रशांत के मुताबिक, डाबी पुलिस को दिए बयानों में सुनील ने कहा है कि उसने और सीमा ने साथ सल्फॉस खाया था। दोनों मरना चाहते थे। सुनील ने 5 सल्फॉस की गोलियां खाने की बात कबूली। सवाल यह कि कोई इतनी सल्फॉस खाने के बाद बच सकता है? खुद डॉक्टर इस बात को नकारते हैं। पुलिस को उसी वक्त सारे तथ्य बता दिए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ सुनील के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली। जबकि उसी वक्त हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए था। प्रशांत के अनुसार, आईजी विशाल बंसल ने बूंदी एसपी से बात कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए और रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर नाराजगी भी जताई।

खबरें और भी हैं...