पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों के अप डाउन करने से बच्चों की पढ़ाई चौपट

शिक्षकों के अप-डाउन करने से बच्चों की पढ़ाई चौपट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुस्साए बच्चों-अभिभावकों का स्कूल गेट पर प्रदर्शन

डाबी|थड़ीके प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों के रोजाना अप-डाउन करने नियमित नहीं आने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सहित अभिभावकों ने स्कूल गेट के सामने खड़े होने से नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो आंदोलन किया जाएगा। डाबी पूर्व सरपंच राम निवास गुर्जर ने बताया कि थड़ी में सात शिक्षक नियुक्त है, लेकिन समय पर नहीं आने तथा रोजाना अप-डाउन करने से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है। समय रहते प्रशासन ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

स्कूल में गुरुवार को आए शिक्षक राजेंद्र राणा ने बताया कि कार्यवाह प्रधानाचार्य के सहित एक शिक्षक छुट्टी पर है। दो नव नियुक्त शिक्षक बूंदी में प्रक्षिशण में गए है। एक शिक्षिका डाबी में बालिका स्कूल में सीसीई के शिविर में भाग लेने गई। वहीं एक शिक्षिका पोषाहार का सामान लेने के कारण उसे आने में विलंब हो गया।

डाबी। स्कूल के बाहर शिक्षक नहीं आने से रोष जताते छात्र अभिभावक।

खबरें और भी हैं...