पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए बने सरपंचों ने संभाला कार्यभार

नए बने सरपंचों ने संभाला कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बूंदी का गोठड़ा

पंचायतमें नवनिर्वाचित सरपंच बाबूलाल सैनी ने बुधवार को पंचायत कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर सैनी ने कहा कि गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर पदेन सचिव अवधेश गौतम, पूर्व सरपंच गजानंद चंदेल, गणेशलाल सैनी, फूंदीलाल सैनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल मीणा, जिपस श्योसिंह मीणा, पंसस ओमप्रकाश सैनी, उप सरपंच लादूलाल सैनी, वार्ड पंच निशार बानो, डिंपल लक्षकार, बुद्धिप्रकाश लक्षकार, धापूबाई कहार, रतीराम मीणा, ममता रैगर, रामनारायण रैगर, मंजू जांगिड़, कालूलाल मीणा, किस्मत मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

डाबी.नवनिर्वाचितसरपंच कन्हैयालाल मेघवाल ने बुधवार को वार्ड पंचों ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन जाकर पद भर ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच फूलचंद जैन, दयाराम गुर्जर, पूर्व जिपस केसर बाई मेघवाल, उप सरपंच गजराज सिंह सहित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित का सरपंच को साफा बंधवाकर स्वागत किया।

देई.देईसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में बुधवार को नवनियुक्त सरपंचों ने कार्यभार ग्रहण किया। देई पंचायत मुख्यालय पर सरपंच गीता सोनी ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पंचायत का कार्यभार संभाला। इस दौरान उपसरपंच रामचरण शर्मा, वार्ड पंच रामस्वरूप नामा, राजेश जैन, रामभरोस, रेशमा बानो, जनता मीणा, गोपीलाल मीणा, द्वारिका बाई, घनश्याम महावर, रूपनारायण नागर, गीता बाई नामा, गीता बाई जांगिड़, पारस जैन, कमलेश जांगिड़, ममता प्रजापत, शरमा बाई जोगी, मंजू जैन महंत बाबा रामकिशन दास महाराज तलाई वाले, पूर्व सरपंच संपत जैन, दुर्गाशंकर साहू, रामसहाय मीणा, ओमप्रकाश साहू, रामबिलास सोनी सहित कई नागरिक मौजूद थे। डोकून पंचायत मुख्यालय पर सरपंच सुमित्रा मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया। उपसरपंच रामजानकी मीणा वार्ड पंच हरपाल मीणा, सत्यनारायण मीणा, सुवालाल, सीताराम राजाराम गुर्जर, मदन नागर, लेखराज मीणा, बदाम बाई मीणा मौजूद थे। खुजरी में सरपंच साबूलाल मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया। उपसरपंच आत्माराम मीणा वार्ड पंच तुलसा बाई, लड्डू लाल, धोली बाई, चिरंजी, विष्णु कुमार, हंसराज, कल्याणी बाई, शोभाग, रामकिशन, अजोध्या बाई वार्डपंच, सचिव कजोडीलाल प्रजापति ग्रामीण मौजूद थे। मोडसा पंचायत मुख्यालय पर सरपंच मोजीराम गुर्जर ने कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में सचिव माताप्रसाद बैरागी, वार्ड पंच सहित ग्रामीण मौजूद थे।

हिंडौली.जिलाप्रमुख सोनिया गुर्जर ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि आपस में मिल जुलकर जिले का विकास कराएंगे। जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर बुधवार को यहां हिंडौली ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच मीनू खटोड़ के पदभार कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करके जनता को राहत पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में प्रधान ममता गुर्जर ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में सबको साथ लेकर गांवों का विकास कराएंगे। सरपंच मीनू खटोड़ ने पूजा-अर्चना करके पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान प्रधान रघुनाथ मीणा, पूर्व जिपस सतीश गुर्जर, कांग्रेस जिला महामंत्री सत्येश शर्मा, पंसस ऋतुराज पारीक, पूर्व सरपंच बिरधीचंद खटोड़, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेंद्र सिंह, भाजपा नेता ओमेंद्र सिंह,, नृसिंह योगी, नितेष खटोड़,महावीर बरमुंडा, एडवोकेट अनिल गुर्जर,सहित कई जनप्रतिनिधि कस्बे वासी मौजूद थे। उधर, देवजी का थाना में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच कैलाश मीणा को उनकी प|ी निवर्तमान सरपंच कैलाशी देवी ने सरपंच का पदभार सौंपा। गौरतलब है कि अभी हुए चुनावों में सरपंच पद पर कैलाश मीणा सरपंच बने है। पहले उनकी प|ी कैलाशी देवी सरपंच थी। इस दौरान कन्हैयालाल चौधरी, मांगीलाल चौधरी, पप्पू मीणा, दुर्गालाल सेन, सुरेश फलोड़, सत्यनारायण मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। चतरगंज पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल गुर्जर ने एक सादा समारोह में कार्य भार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर नव निर्वाचित जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर प्रधान ममता गुर्जर सहित कई अधिकारी नेता मौजूद थे।

केशवरायपाटन.गामछपंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्र गुर्जर ने बुधवार को आयोजित साधारण समारोह में पदभार ग्रहण करते हुए पंचायत मे सर्वांगिण विकास करवाने की बात कही। समारोह में पूर्व सरपंच रामकिशन गुर्जर ने कहा कि ग्रामीणों ने दूध बेचने वाले शिक्षित हुए युवक को जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसे विकास के रूप में चुकाया जाएगा। समारोह में चौथमल केवट, धर्मराज गुर्जर, सचिव दुर्गाशंकर तंवर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। माधोराजपुरा पंचायत में सरपंच सुखलाल मीणा ने पूजा-अर्चना के साथ कर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

जजावर.सीसोलापंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच सुनीता मीणा ने पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। सरपंच मीणा को पूर्व सरपंच देवीलाल ने पद मोहर संभलाई सचिव ने रोकड़ बही में हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान बीडीओ जीएल वर्मा, कृषि मंडी समिति अध्यक्ष हेमराज नागर, पंसस सुरेंद्र गोयल, एबीईओ सत्यनारायण कारपेंटर, पंसस मुकेश नागर, जिपस पति सुरेंद्र नागर, भाजपा नेता जगदीश जोशी सहित वार्डपंच मौजूद थे।

नमाना.लोईचांपंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच सीमा वर्मा ने बुधवार को विवि विधान के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व सरपंच गोपी भील, जिपस दुर्गा बाई भील, पंसस मीरा बाई मीणा, गोकुल मीणा, परमानंद मालव, राजेंद्र मीणा, दुर्गालाल मालव, रामदेव, जोधराज सिंह मौजूद थे।

दबलाना.अणतगंजपंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच मीना गोचर ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व पंसस बीएल यादव ने सरपंच को मोहर सौंपी। इस दौरान जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, प्रधान ममता गुर्जर, उपप्रधान राजेंद्र हाड़ा, पंचायत सचिव रामलक्ष्मण पांचाल, उपसरपंच पंच मौजूद थे।

नैनवां.दुगारीपंचायत में निर्वाचित सरपंच सीमा धाभाई ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इनको निवर्तमान सरपंच उर्मिला चौहान ने कार्यभार संभलाया। इस अवसर पर वार्डपंच, पंचायत सचिव पारस जैन, जिपस मंजू वर्मा, पूर्व जिपस मोतीलाल धाभाई, पूर्व सरपंच रामलाल खींची आदि मौजूद थे।

झालीजीका बराना. पंचायतमुख्यालय पर नवनिर्वाचित सरपंच बुद्धिप्रकाश गोचर ने पदभार ग्रहण किया। सरपंच को ग्रामीणों ने उनके आवास से जुलूस के रूप में पंचायत भवन पहुंचाया। इस दौरान भाजपा के ओमेंद्र सिंह, पंसस रश्मि शृंगी, जिपस धनराज गुर्जर, लोकेश बागड़ा, सचिव राजेश मीणा आदि मौजूद थे। गैंडोलीखुर्द पंचायत में सरपंच मदनलाल गोचर को निवर्तमान निर्मला जैन ने पदभार सौंपा। इस दौरान सचिव ओमप्रकाश दाधीच, उपसरपंच बनवारी मीणा सहित वार्डपंच मौजूद थे। करवाला की झोंपड़ियां पंचायत पर सरपंच त्रिलोक मीणा को निवर्तमान सरपंच राजूराज पुरोहित ने मोहर रिकार्ड सौंपा। बोरदा काछिया में सरपंच कौशल्या बाई गोचर को सचिव दिनेश मारू ने रिकार्ड सौंपा।

पेचकी बावड़ी. रोशंदापंचायत में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच भोमली देवी मीणा ने पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, पूर्व जिपस सतीश गुर्जर, पंसस सत्यनारायण मीणा, पूर्व सरपंच रमेश वर्मा, पेचकी बावड़ी सरपंच बाबूलाल मीणा आदि मौजूद थे।

नैनवां.खानपुरामें निर्वाचित सरपंच छोटू लाल बैरवा को निवर्तमान सरपंच घांसी लाल मीणा ने कार्यभार इस दौरान गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना, धाबाइयों का नयागांव सरपंच भंवरलाल यादव, पूर्व सरपंच रामेश्वर गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, एडवोकेट रमेशकुमार कहार, दयाराम गुर्जर आदि मौजूद थे। उधर, फूलेता पंचायत में निर्वाचित सरपंच संजय बाई मीणा को निवर्तमान सरपंच शोजीलाल मीणा ने कार्यभार सौंपा। इस दौरान उपसरपंच महेंद्रसिंह, वार्डपंच राधाकृष्ण पोसवाल, मोतीलाल, नवाबसिंह, राजाराम, सत्यनारायण, सुरेश बंजारा आदि मौजूद थे।

बसोली.बड़ौदियाग्राम पंचायत में सरपंच गायत्री बाई ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उपसरपंच मोरपाल, वार्डपंच बलराम मीणा, पूर्व जिपस बृजमोहन शर्मा, रामप्रसाद, हीरालाल, मोतीलाल, दिनेश शर्मा एडवोकेट, बलराम मीणा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सरपंच को रघुनाथपुरा, नाडाहेत, कुंडला, टोपा आदि गांव में जुलूस निकाला। उधर, खेरखटा में नवनिर्वाचित सरपंच नंद भंवर सिंह सोलंकी ने पदभार ग्रहण किया।

अलोद.पंचायतमुख्यालय पर नवनिर्वाचित सरपंच आशा बैरागी ने सादा समारोह में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिपस दुर्गालाल मीणा, भाजपा के अशोक सावला, उपसरपंच रफीक मोहम्मद, पूर्व सरपंच किशन बैरागी, वार्डपंच मुश्ताक अहमद, लुकमान, अनवर अली, विनोद सावला, सुरेश कोतिया, सुनीता सेन आदि मौजूद थे। उधर, अणदगंज पंचायत में सरपंच मीना गुर्जर ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, हिंडौली प्रधान ममता गुर्जर, जिपस दुर्गालाल मीना, आरसी खेड़ा सरपंच सुल्तान मीणा, पंसस राजेंद्रसिंह हाड़ा, उपसरपंच हंसराज शर्मा, किशन गुर्जर, सतीश गुर्जर आदि मौजूद थे।

तलवास.पंचायतमें नवनिर्वाचित सरपंच गणेश साहू के पूर्व सरपंच मनभर मीणा सचिव दीनदयाल शर्मा ने पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान वार्डपंच मंजू महावर, रामनारायण पोटर, सत्यनारायण सैनी, सब्बू बंजारा, उपसरपंच रामसहाय गुर्जर आदि मौजूद थे।

लाखेरी.लबानपंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच सुरेंद्र कुमार नायक उपसरपंच बुद्धिप्रकाश मीणा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गिरिराज प्रसाद मीणा, सचिव दुर्गाशंकर मीणा, पंसस कविता नायक, राधाकिशन, भैरु लाल, यशोदा बाई, उमा बाई,गोविंद, मीना बाई, बाबूलाल आदि मौजूद थे।

इंद्रगढ़.मोहनपुरापंचायत में सरपंच रेखा मीणा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रहलाद महावर, सचिव संजू नेनासिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संमति हरकारा, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र गौतम, महेंद्रपाल सिंह मीणा, उपसरपंच आशीष मीणा, सुरेश जैन, रामावतार जैन, पप्पू दान रायका, मेघराज चौधरी आदि मौजूद थे।

नमानारोड. कालपुरियापंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच सरोज सैनी ने बुधवार को पदभार संभाला। इस अवसर पर उपसरपंच मोहनी बाई, पूर्व प्रधान नाथूलाल गुर्जर, रमेश मीणा आदि मौजूद थे।

कापरेन.रोटेदापंचायत पर नवनिर्वाचित सरपंच वृंदा नंदवाना ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच पति प्रदीप नंदवाना, पूर्व सरपंच पं. चौथमल शर्मा, पूर्व उपसरपंच रामप्रताप गुर्जर, पूर्व सरपंच पति राकेश बागड़ी, सचिव चिरंजीलाल, सहायक सचिव आरिफ हुसैन, वार्डपंच छीतरलाल जांगिड़, बिरधीलाल मेहरा, हनुमान कुशवाह, गायत्री नंदवाना, सुब्राती ताजक, निर्मला बागड़ी आदि मौजूद थे।

पेच की बावड़ी। रोशंदा में पदभार ग्रहण करते सरपंच।

बूंदी का गोठड़ा। समारोह में उपस्थित अतिथि।

झालीजी का बराना। समारोह में अतिथियों का किया स्वागत।

जजावर। नवनिर्वाचित सरपंच वार्डपंचों के साथ।