वीनू इलेवन क्रिकेट क्लब रही विजेता
डग. विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपते अतिथि।
भास्कर न्यूज| डग
विकाससमिति डग के तत्वावधान में पांच दिसंबर से प्रारंभ हुई आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम दिन 11 दिसम्बर को सेमीफाइनल मैच खेला गया। सेमीफाइनल वीनू इलेवन और बसंतविहार आगर के बीच खेला गया। विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार ने दोनों टीमों के कप्तानों काे टास करवाकर मैच का प्रारंभ किया। जिसमें विनू बैरागी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, विनू इलेवन ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 116 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए वसंत विहार मात्र 86 रन ही बना पाई।
फाइनलवीनू इलेवन क्रिकेट क्लब रही विजेता
फाइनलमैच का प्रारंभ अतिथियों द्वारा टास करवाकर किया गया। जिसमें वीनू इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 192 रन बनाए जिसमें हरदीप सिंह ने 10 छक्कों 4 चौकों की मदद से 81 रन बनाए वहीं दीपू ने 11 छक्कों 5 चाेकों की मदद से 92 रन बनाए। टाइगर किक्रेट क्लब 10 ओवर में मात्र 80 रन ही बना पाई वीनू इलेवन के गजेंद्र मिश्रा ने तीन तीन विकेट लिए जाहिद अली ने बताया कि विजेता टीम वीनू इलेवन को 25000 रुपये का ट्राफी विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह परिहार द्वारा दिया गया द्वितीय विजेता टीम टाइगर क्रिकेट क्लब डग को 15000 रुपये का पुरस्कार बापू पटेल क्यासरा की तरफ से दिया गया वही मैन आफ सीरीज हरदीप सिंह रहे। फाइनल मैच के दौरान हर छक्के चाेकों पर पुरस्कार दिए गए वीनू इलेवन के खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया कामेंट्री करने में अलीम दा, बिटटू भाई सहित कमेंटेटरों ने कमेन्ट्री कर दर्शकों की वाहवाही लुटी प्रतियोगिता के समापन पर विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह परिहार, जीएसएस अध्यक्ष बापू पटेल, सदर आमिर खान, कस्बे आस पास के राजस्थान मध्यप्रदेश की टीमों सहित नागरिक किक्रेट प्रेमी उपस्थित थे