पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम में विहिप नेता की हत्या के बाद कर्फ्यू

रतलाम में विहिप नेता की हत्या के बाद कर्फ्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलापार्षद पर जानलेवा हमले के बाद उनके समर्थकों द्वारा किए गए उपद्रव में विहिप नेता सहित दो लोगों को गोली लगी। दोनों मौत हो गई। जिला प्रशासन ने तनाव की स्थिति के मद्देनजर शहर में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

शहर में हिंसा की शुरुआत शनिवार दोपहर 12.45 बजे हुई जब नगर निगम कार्यालय परिसर में एक नकाबपोश ने कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी को गोली मार दी। शेरानी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। घटना के बाद शेरानी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जबरदस्ती शहर की दुकानें बंद करा दीं। इसी बीच उपद्रवी दोपहर करीब 2.20 बजे महू रोड बस स्टैंड पहुंचे और यहां विहिप नेता कपिल राठौर की दुकान भी बंद कराने की कोशिश करने लगे। शेष| पेज 4



इसीबीच मुंह पर कपड़ा डाले आए करीब पांच लोगों ने कपिल राठौर और उनके भाई विक्रम नौकर पुखराज पर देसी कट्टे से गोलियां दाग दीं।

कपिल पुखराज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि विक्रम को इंदौर रैफर कर दिया है। राठौर की मौत के बाद भीड़ ने पाकीजा शोरूम में तोड़फोड़ कर दी गई। पार्षद यास्मीन शेरानी हिंदूवादी नेता कपिल राठौर पर हमले की वजह पता नहीं चली है। पुलिस इसे जमीन की खरीद फरोख्त, लेन-देन को वजह मानकर चल रही है।