नेत्र चिकित्सा शिविर आज
जैनश्वेतांबर सौश्यल ग्रुप एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर रविवार को ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित होगा।
जैन सौश्यल ग्रुप अध्यक्ष कमल जैन, विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने बताया कि शिविर में मुरलीधर कृपा हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर मक्सी मध्यप्रदेश के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच परामर्श एवं दवाईयां निशुल्क प्रदान की जाएगी।
शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से दूर पास की नजर की जांच कर नंबर निकाले जाएंगे।
साथ ही रियायती दर पर नजर के चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिविर में चयनित मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क आपरेशन मुरलीधर कृपा हास्पीटल एवं रिसर्च सेन्टर मक्सी मध्यप्रदेश में किया जाएगा।
पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन व्याख्याता ने बताया कि दूसरा शिविर 26 अक्टूबर, तीसरा शिविर 30 नवंबर, आखिरी शिविर 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।