- Hindi News
- फुटबॉल में मालदीव को 15 0 से रौंदा भारतीय महिलाओं ने
फुटबॉल में मालदीव को 15-0 से रौंदा भारतीय महिलाओं ने
भारतीयमहिला फुटबॉल टीम ने इंचियोन एशियन गेम्स में शानदार आगाज किया। रविवार को नामडोंग एशियाड रग्बी फील्ड में हुए ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में भारत ने मालदीव को 15-0 से रौंदा। हाफ टाइम तक भारत 9-0 से आगे था। टीम का अगला मुकाबला बुधवार को मेजबान दक्षिण कोरिया से होगा।
भारत की जीत में सस्मिता मलिक और और कमला देवी ने पांच-पांच गोल दागे। स्ट्राइकर बाला ने दो गोल करने में सफल रहीं, जबकि कप्तान कप्तान बेमबेम देवी, प्रमेश्वरी देवी और डिफेंडर आशालता ने टीम की ओर से एक-एक गोल किया।
मैच का पहला गोल सस्मिता ने खेल के पांचवे मिनट में किया। इसके 12 मिनट बाद मिडफील्डर कमला ने बेमबेम के साथ शानदार तालमेल दिखाते हुए मैच का दूसरा गोल दाग दिया। बाला ने 18वें और फिर तीन मिनट बाद सस्मिता ने मैच का अपना दूसरा गोल दाग मालदीव को मुश्किल में डाल दिया।
हाफटाइम के बाद आशालता (54वां मिनट) ने खाता खोला। बेमबेम इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 56वें मिनट गोल कर भारत की बढ़त 11-0 कर दी। कमला ने 66वें मिनट में अपना पांचवा गोल दागा। वहीं, सिस्मता ने 80वें और 87वें मिनट में दो और गोल किए। मैच का आखिरी गोल प्रमेश्वरी देवी ने इंजरी टाइम में किया।