पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | खंडार(स. माधोपुर)

भास्कर न्यूज | खंडार(स. माधोपुर)

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | खंडार(स. माधोपुर)

प्रदेश में जिला प्रमुख प्रधान के चुनाव के दौरान कई जगह हिंसक झड़पें हुईं। सवाई माधोपुर की खंडार पंचायत समिति में शनिवार को प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा के दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। रबर की गोलियों से छह लोग घायल हो गए। इनमें एक की बाद में मौत हो गई। बस्सी के पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा को जिला प्रमुख नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने जिला परिषद के सामने हंगामा किया। समर्थक पुलिस से भी भिड़ गए, बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। एहतियातन जिला परिषद कलेक्ट्रेट के पास अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है।

खंडार में उपद्रव दोपहर ढाई बजे तब शुरू हुआ। जब भाजपा के पंचायत समिति सदस्य प्रधान के चुनाव के लिए खंडार पहुंचे। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं के एक पक्ष ने सदस्यों के वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। रास्ता जाम कर दिया। हंगामे के बीच पुलिस सदस्यों के वाहनों को निकालकर पंचायत समिति तक पहुंचाया। शेष| पेज 4





उपद्रवको काबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां दागीं। रबर की गोलियों से घायल छह लोगों में से एक दूलीचंद जाट की बाद में मौत हो गई। कस्बे में तनाव के बाद पुलिस ने बाजारों को बंद करवा दिया। जिला कलेक्टर पूनम एवं कार्यवाहक एसपी विकास पाठक मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में परिणामों की घोषणा की गई।

विवाद इसलिए

- खंडार में भाजपा की ओर से प्रधान टिकट के दो दावेदार थे। भाजपा ने टिकट कुसुम कंवर को दिया था। इससे दूसरी दावेदार रेखा चौधरी जो निर्दलीय खड़ी हो गई थी उसके समर्थक नाराज थे। रेखा समर्थक कुसुम के पक्ष में मतदान नहीं होने देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने रास्ता रोक अपनी ही पार्टी के सदस्यों को कब्जे में करने का प्रयास किया था।