पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैकेट पेज एक का शेष...

जैकेट पेज एक का शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्ड कप...शमेकमायट्रिप केहाॅलिडे हेड रंजीत ओक के मुताबिक वर्ल्ड कप मैच ऐसी जगहों पर हैं, जहां से टूरिस्ट स्पॉट पास में ही हैं। अभी तक फरवरी-मार्च के लिए पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 फीसदी से अधिक ग्रोथ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के लिए दर्ज की जा रही है। कॉक्स एंड किंग्स के हेड रिलेशनशिप करन आनंद के मुताबिक सर्वाधिक पूछताछ 25 से 45 आयु वर्ग की है। हम 15 दिन और 14 रात का पैकेज 2.20 लाख में दे रहे हैं। दिल्ली में धनपती ट्रेवल्स के प्रमुख और टाई के नार्थ इंडिया रीजन के ऑनरेरी सेक्रेटरी नीरज मल्होत्रा ने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर हमारी काफी उम्मीदें थीं। हमें तीन गुना तक अधिक कारोबार की उम्मीद थी लेकिन ट्रेवलर्स की ग्रोथ बमुश्किल 10 से 50 फीसदी ही पा रही है। बच्चों के एग्जाम और टीम इंडिया के हालिया नीरस प्रदर्शन के कारण भी उत्साह कम है। वैसे सामान्य तौर पर अप्रैल से जून के बीच ज्यादातर लोग ऑस्ट्रेलिया जाते हैं। ट्रिप फैक्टरी बेंगलुरू के सीओओ अमित अग्रवाल के मुताबिक सर्वाधिक मांग नौ से 11 दिन-रात और तीन या इससे अधिक शहरों के पैकेज की है।

बीएसएफ...

3-4माह पूर्व चिकन नेक एरिया में पाकिस्तान ने फायरिंग कर दी थी। आदेश ने भी जवाब दिया। रात भर फायरिंग चली। बुलेट का अस्लाह और मंगवाया गया। 3 रेंजर्स ढेर कर दिए। सुबह रेंजर्स ने हाथ खड़े किए तभी आदेश ने फायरिंग रोकी। इसी टीम के असिस्टेंट कमांडेंट नाजिम खान बताते हैं कि चिकन नेक एरिया में ही दो दिन लगातार चली फायरिंग में आठ रेंजर्स ढेर करने के साथ तेल डिपो आर्मी टारगेट को भी तबाह कर दिया।

पूर्वशाह.

..किंग सलमानके बेटों की संपत्ति भी काफी ज्यादा है। वे कई कंपनियों में शेयर होल्डर हैं और सऊदी अरब की संपत्ति के प्रमुख स्रोत तेल कारोबार में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। किंग सलमान के बेटे प्रिंस फैसल को 2004 में सऊदी अरब का साल का सर्वश्रेष्ठ बिजनेसमैन अवार्ड दिया गया था। सलमान के अन्य बेटे- वर्तमान डिफेंस मिनिस्टर मोहम्मद बिन सलमान, सऊदी रिसर्च एंड मार्केटिंग ग्रुप (एसआरएमजी) के चैयरमैन प्रिंस तुर्की, डिप्टी ऑयल मिनिस्टर प्रिंस अब्दुल अजीज और टूरिज्म अथॉरिटी के प्रमुख प्रिंस सुल्तान - भी कई कंपनियों में हिस्सेदार हैं। विभिन्न अखबार और पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाले एसआरएमजी पर सलमान के तीन बेटों का कब्जा है। लंदन स्थित दैनिक अशरक़ अल अवसात एसआरएमजी समूह ही प्रकाशित करता है। विभिन्न कंपनियों में सलमान के बेटों की हिस्सेदारी 10 से 60 फीसदी तक है।

शाही परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य होने के नाते किंग सलमान को प्रतिमाह 2 लाख 70 हजार डॉलर (~1.6 करोड़) वेतन मिलता है। वर्ष 2000 में शाही परिवार के घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए बनाई गई फैमिली काउंसिल के प्रमुख बनाए गए सलमान ने सातवें दशक के बाद अपने कारोबारी हित कम कर दिए। इसके बाद उन्होंने आर्थिक संपदा हासिल करने के बजाय दुनिया के ताकतवर नेताओं के साथ करीबी रिश्ते कायम रखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। रियाद के गवर्नर के रूप में उन्होंने अपने विदेशी दोस्तों की संख्या में खासा इजाफा किया। वे अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। सुल्तान बनते ही पानी, बिजली के लिए सब्सिडी और कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणाएं करके उन्होंने यह जता भी दिया। इस तरह सलमान ने जहां खुद राजनीतिक ताकत और सामाजिक रुतबे पर अपनी पकड़ बनाई, वहीं अपने बेटों को आर्थिक ताकत हासिल करने में मदद की।

पुिलसने चलाई...उपद्रव कोकाबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां दागीं। रबर की गोलियों से घायल छह लोगों में से एक दूलीचंद जाट की बाद में मौत हो गई। कस्बे में तनाव के बाद पुलिस ने बाजारों को बंद करवा दिया। जिला कलेक्टर पूनम एवं कार्यवाहक एसपी विकास पाठक मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में परिणामों की घोषणा की गई। खंडार में भाजपा की ओर से प्रधान टिकट के दो दावेदार थे। भाजपा ने टिकट कुसुम कंवर को दिया था। इससे दूसरी दावेदार रेखा चौधरी जो निर्दलीय खड़ी हो गई थी उसके समर्थक नाराज थे। रेखा समर्थक कुसुम के पक्ष में मतदान नहीं होने देना चाहते थे।







इसलिएउन्होंने रास्ता रोक अपनी ही पार्टी के सदस्यों को कब्जे में करने का प्रयास किया था।