पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंपों के पानी से ग्रामीणों मे फैल रही बीमारियां

हैंडपंपों के पानी से ग्रामीणों मे फैल रही बीमारियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनवाड़. क्षेत्रके बणी गांव में लगे हैंडपंपों का पानी पीने से ग्रामीणों मे पेचिश खुजली, खाना नहीं पचना, घुटनों में दर्द सहित चर्मरोग फैल रहा है। दहीखेड़ा पंचायत के बणी गांव निवासी शशिकांत श्रृंगी, रामनिवास मीणा, गोविन्द्र सुमन, देवलाल शृंगी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सात हैंडपंप लगे हुए हैं। जिनमे से तीन हैंडपंप चालू हैं। सभी हैंडपंपों में पथरीला मटमैला पानी आता है। जिसे पीने से ग्रामीणों में पेचिश घुटनों मे दर्द, खाना नही पचना, खुजली दाद, शरीर पर दाग जैसे कई चर्म रोग तेजी से फैल रहा है। छह माह पूर्व सांसद दुष्यंत सिह विधायक नरेन्द्र नागर आभार जताने आए थे जब भी ग्रामीणो ने खराब पानी शिकायत की थी। जलदाय विभाग के अधिकारी पानी के सेम्पल भी लिए थे, लेकिन आज तक जांच होकर नहीं आई है। लोगों को आशंका है कि हैंडपंपों मे फ्लोराइड युक्त पानी है। गांव में अन्य पानी का साधन नहीं होने से ग्रामीण इसी पानी को पीने पर मजबूर है, लेकिन विभाग बेसुध है।

पनवाड़. दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।