शिक्षक संघ ने दिया आयुक्त को ज्ञापन
चौमहला | राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय ने क्षेत्र के दौरे पर आए संभागीय आयुक्त को समस्याओं से अवगत कराया है। इस संबंध में लिखित ज्ञापन दिया है। इसमें बताया है कि वर्ष 2012 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण प्रदान कर नियमित वेतन शृंखला का लाभ दिलाया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी रखी। डग शाखा अध्यक्ष हुकमचंद कालरा के नेतृत्व में राजेंद्र गढ़वाल, सुरेश कुमार, नंदकिशोर महावर, सुनील कुमार आदि ने ज्ञापन सौंपा।