पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका में रॉक स्टार राजनेता

अमेरिका में रॉक स्टार राजनेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेंद्र मोदीआज न्यूयॉर्क से वाशिंगटन की छोटी सी यात्रा करेंगे, लेकिन इसमें उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के लिए रॉक स्टार जैसे राजनेता से राजनीतिज्ञ में रूपांतरित होना पड़ेगा ताकि वे अमेरिका से रणनीतिक रिश्तों में नया अध्याय शुरू करने का अपना वादा पूरा कर सकें।

अब तक मोदी की अमेरिका यात्रा कामयाब रही है। वाशिंगटन पोस्ट ने उन्हें रॉक स्टार बताया है और यह कहने वाला इसका लेख दिनभर का तीसरा सबसे लोकप्रिय लेख रहा। अखबार का रिपोर्टर इस बात से प्रभावित था कि मोदी किस प्रकार भारत के चुनाव परिदृश्य से होलोग्राफिक इमेज और लेजर लाइट्स लेकर आए ताकि मेडिसन स्वैयर गार्डन पर शानदार प्रदर्शन कर अमेरिका को इस कला का सबक दे सकें। इतना ही नहीं जिन लोगों को इस शो के टिकट नहीं मिले हैं उनके लिए टाइम स्क्वैयर के अलावा अमेरिका भर में 100 जगहों पर स्क्रीन लगाए गए हैं ताकि वे शो को लाइव देख सकें।

दुनिया के प्रमुख नेताओं में से किसी और के बारे में यह सोचना कठिन है कि वह इतने प्रशंसकों को प्रेरित कर पाएगा (हो सकता है चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिन की प|ी और लोक गायिका जनरल पेंग लियुआन चीन के लोगों को प्रेरित कर पाएं)। हालांकि, किसी रॉक स्टार को मोदी जितनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। 50 भाषण तथा अन्य कार्यक्रम और वह भी उस चमचमाते पैकेज के बिना, जो आम रॉक सितारों को प्रेरित करते हैं।

किंतु अब माहौल जरा अलग होगा। अब मोदी को कहीं अधिक कठिन परफॉर्मेंस के लिए खुद को तैयार करना होगा। सिर्फ उन्हें राजनीतिज्ञ बनना होगा बल्कि दो महान देशों के बीच उन िरश्तों को नया रूप देने के प्रयास करने होंगे, जो प्राय: कंटीले रहे हैं और व्यक्तिगत मिजाज और वृहद् परिदृश्य देख सकने की अक्षमता के शिकार रहे हैं।

भूतकाल के मुश्किल दौर के जख्मों के दाग अब भी बने हुए हैं। उन दिनों को याद करें जब रिचर्ड निक्सन अमेरिका के राष्ट्रपति थे और हेनरी किसिंजर उनके निकटतम सलाहकार थे और भारत में उतने ही जटिल व्यक्तित्व की इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। उस वक्त पता चला था कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अच्छे या बुरे सांचे में ढालने में संबंधित लोगों के व्यक्तित्व का कितना महत्व होता है। निक्सन और इंदिरा गांधी के बारे में राय अब भी मिश्रित है, लेकिन किसिंजर को आज दुनिया के महान राजनीतिज्ञ का सम्मान प्राप्त है। इसके बावजू