शिविर में 247 रोगियों को दिया परामर्श
जैनश्वैताम्बर सोश्यल ग्रुप एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की श्रंखला आयोजित होगी श्रंखला का पहला शिविर रविवार को ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुआ शिविर का शुभारंभ गायत्री परिवार के समाजसेवी नंदलाल शर्मा, हीरालाल शर्मा, प्रकाशचंद गुगलिया, जैन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष कमल जैन, विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार, एवं मक्सी के डा. राजकुमार, ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर किया इस अवसर जैन श्वेैताम्बर सोश्यल ग्रुप द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिविर में मुरलीधर कृपा अस्पताल मक्सी मध्यप्रदेश के राजकुमार किरार सुशील शर्मा एवं उनकी टीम ने डग आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 247 रोगियों का अत्याधुनिक मशीनों से नेत्र परीक्षण कर दवाइयां चश्मे प्रदान किए शिविर में चयनित 18 मोतियाबिन्द रोगिया को मुरलीधर कृपा हास्पीटल मक्सी इलाज हेतु भेजा गया जहां चयनित मोतियाबिन्द मरीजों का निशुल्क आपरेशन किया जाएगा, मरीजों के लाने ले जाने, भोजन, आवास, लेंस चश्मे दवाइयां निशुल्क सेवाएं दी जाएगी पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन व्याख्याता, राजस्थान रीजन सचिव सुभाष वैद ने बताया कि जैन श्वैताम्बर सोश्यल ग्रुप विकास समिति द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, नाक कान गला रोग शिविर, पाइल्स शिविर, हड्डी रोग शिविर, मल्टी स्पेशलिटीज शिविर होम्योपेथिक आयुर्वेदिक शिविर लगते है श्रंखला का यह पहला शिविर है दूसरा शिविर 26 अक्टूबर, तीसरा शिविर 30 नवम्बर तथा आखिरी शिविर 28 दिसम्बर को लगेगा।
>डग. निशुल्क नेत्र शिविर में प्रतिक्षा करते मरीज।