- Hindi News
- बैठक में डग ब्लॉक की शिक्षक संघर्ष समिति का गठन
बैठक में डग ब्लॉक की शिक्षक संघर्ष समिति का गठन
डगब्लॉक की शिक्षक संघर्ष समिति का गठन किया गया। इस संबंध में शिक्षकों की एक बैठक हुई, जिसमें नंदकिशोर महावर को सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष सुरेश विरजारणिया को कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र गढ़वाल को चुना गया। बैठक को शिक्षक संघ अध्यक्ष हुकमचंद कालरा ने संबोधित किया। बैठक में वर्ष 2012 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण होने पर विरोध जताया गया। बैठक में स्थायीकरण वेतन नियमितिकरण के संबंध में तलावली रात्रि चौपाल में रहे संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।