पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोनाल्डो की हैट्रिक से जीता मैड्रिड

रोनाल्डो की हैट्रिक से जीता मैड्रिड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैड्रिड | पुर्तगालके स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हैट्रिक सहित चार गोल दागते हुए अपनी टीम रियल मैड्रिड को एल्चे के खिलाफ 5-1 की प्रभावी जीत दिलाई। रोनाल्डो की यह लगातार दूसरी हैट्रिक है। इससे पूर्व शनिवार को भी रोनाल्डो ने डेपोर्टिवो ला कोरूना से हुए मैच में हैट्रिक जमाते हुए अपनी टीम को 8-2 की शानदार जीत दिलाई थी। इस जीत के साथ मैड्रिड अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना के करीब पहुंच गया है और दोनों टीमों में केवल तीन अंक का फर्क रह गया है। मैड्रिड टीम ने शुरुआती पिछड़न से उबरते हुए गारेथ बेल के गोल से बराबरी की। इसके बाद रोनाल्डो छा गए और शेष चारों गोल उनके नाम रहे। इसके साथ ही रोनाल्डो ने आठ मैचों में कुल 12 गोल दाग दिए हैं।