पाक ने हत्फ-9 का परीक्षण किया
पाकिस्तानने शुक्रवार को सतह से सतह पर कम दूरी तक मार करने वाली हत्फ-9 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 60 किमी है। मिसाइल के दायरे में भारत के कई क्षेत्र आएंगे। हालांकि भारत के पास इससे कहीं उन्नत मिसाइलें हैं। पाक सेना ने कहा-परीक्षण की गई मिसाइल को नस्र नाम से भी जाना जाता है। अत्याधुनिक मल्टी ट्यूब लांचर से साल्वो मोड के साथ लगातार चार मिसाइलें दागी गईं।