पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपी को 1 0 से हराया रांची रेज ने

यूपी को 1-0 से हराया रांची रेज ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | कप्तानएश्ले जैक्सन के गोल से रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग में यूपी विजार्ड्स को 1-0 से हराया। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में जीत के साथ रांची टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। सात मैचों से उसके 24 अंक हैं। रविवार को खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड के जैक्सन ने 18वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल मेजबान टीम की जीत तय की। एक अन्य मैच में दबंग मुंबई ने पहली जीत दर्ज करते हुए कलिंगा को 2-1 से हराया।