- Hindi News
- गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा फाइनल में पहुंचा जर्मनी
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा फाइनल में पहुंचा जर्मनी
जर्मनी की युवा टीम ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में जगह बनाई। जर्मन टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है और यह उसका कुल 10वां खिताबी मुकाबला होगा।
शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागकर पिछले लगातार पांच बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया। जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज ने पांचवें, मैट्स ग्रामुश ने नौवें और फ्लोरियन फुक्स ने 31वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिस सिरिएलो ने 34वें और निकोलस बजियन ने 42वें मिनट में गोल किए।
पांचवेंस्थान के लिए अर्जेंटीना से भिड़ेगा नीदरलैंड : नीदरलैंडने पांचवें से आठवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में बेल्जियम को शूटआउट में 4-2 से हराया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 2-2 से बराबर थीं। अब नीदरलैंड की टीम पांचवें स्थान के लिए रविवार को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। रविवार इंग्लैंड और बेल्जियम सातवें और आठवें स्थान के लिए खेलेंगे।
जीत का जश्न मनाते जर्मन खिलाड़ी।