करंट लगने से किशोर की मौत
डग| क्षेत्रके तिसाई गांव में शुक्रवार देर शाम को कुएं पर मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय लगे करंट के झटके से किशोर दूर जाकर गिरने के साथ अचेत हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए। यहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार तिसाई गांव निवासी राजूलाल पुत्र प्रभुलाल मेघवाल एक अन्य किशोर कुएं पर गए थे। वहां पर राजूलाल ने मोटर चालू करने के लिए जैसे स्टार्टर को बटन दबाया तो उसे करंट का जोरदार झटका लगा। जिससे वह दूर जाकर गिरने के साथ बेहोश हो गया। उसके साथ गए ईश्वर लाल ने घर आकर परिजन को बताया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।