पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूस की चेतावनी अमेरिका बंद करे अपनी दादागिरी

रूस की चेतावनी-अमेरिका बंद करे अपनी दादागिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूक्रेनको लेकर रूस और पश्चिमी देशों में तनाव बढ़ रहा है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह दुनिया पर दादागिरी बंद करे। वहीं, यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूस के 1,500 सैनिक मिसाइलें 300 अन्य हथियार लेकर पूर्वी यूक्रेन में घुस आए हैं। इनमें 170 ट्रक और बख्तरबंद गाड़ियां भी शामिल हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिस्र की यात्रा से पहले पश्चिमी देशों में करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका ने भरोसा दिलाया था कि सोवियत संघ से अलग होने वाले देशों को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन अमेरिका उसके खिलाफ काम कर रहा है। हमने लगातार अमेरिका और पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि उनकी हरकतों के परिणाम बेहद गंभीर होंगे।’

जर्मनीऔर फ्रांस के नेता लगे हुए हैं तनाव कम करने में

जर्मनीऔर फ्रांस मिलकर रूस और पश्चिमी देशों में तनाव कम करने की कोशिश में हैं। इस सिलसिले में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की। मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद शुक्रवार को पुतिन से मिल चुके हैं। मर्केेल, पुतिन, ओलांद और यूक्रेन के नेता बुधवार को मिंस्क में मुलाकात कर सकते हैं।

रूस-यूक्रेन विवाद और पश्चिमी देशों से तनातनी के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मिस्र यात्रा पर हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे मिस्र और रूस के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिकी डॉलर के इस्तेमाल को बंद करने पर चर्चा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति की मिस्र यात्रा अमेरिकी यूरोपीय देशों के लिए सीधा-सीधा संदेश है कि दोनों देशों की विदेश नीति किसी दूसरे देश के दबाव में तय नहीं होगी।

जिस समय ज्यादा पश्चिमी देश यूक्रेन मुद्दे पर रूस को घेर रहे हैं, ऐसे समय में वे मिस्र में ओपेरा हाउस में वक्त बिताएंगे।